कल से क्यों ?आज से ही करते हैं ना शुरुआत अच्छी और सेहतमंद ज़िंदगी की।

स्वास्थ्य के लिए पहला कदम

जब हम खुद का ख्याल रखने का फैसला करते हैं, उस समय हम खुद को लेकर बहुत अधिक गंभीर हो जाते हैं। हमारे मन में कई बार डर या तनाव (depression) भी आने लगता है कि “क्या मैं यह कर पाऊंगा या नहीं?”

हम शुरुआत तो करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद—कुछ दिनों या महीनों में—हम भटक जाते हैं। हम उन गतिविधियों को करना बंद कर देते हैं जो हमने शुरू की थीं। हम सोचने लगते हैं कि “आज के लिए ठीक है, कल से फिर से शुरू करेंगे।” इस तरह हमारा बनाया हुआ रूटीन बिगड़ जाता है और हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।

अगर कोई हमसे मिलता है और हमारे रूटीन के बारे में पूछता है, तो हम बस हंसकर बात टाल देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह बात हमें अंदर ही अंदर दर्द देती है और हमें बुरा महसूस होता है।

अगर आप शादीशुदा हैं, तो कई बार किसी फंक्शन या मीटिंग में अपने अनहेल्दी शरीर या चेहरे की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है। इससे हमारा आत्मविश्वास कम होता है और वह तनाव (stress) में बदल जाता है। यह तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता है।

कभी-कभी यही मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है और इसके कारण हमारी आर्थिक स्थिति (financial condition) भी प्रभावित होने लगती है।

आज के समय में ज़्यादातर लोग यही जानना चाहते हैं कि वजन कैसे कम करें, 1 महीने में वजन कैसे कम करें या फिर 1 हफ्ते में वजन कैसे कम करें। इसके साथ ही सवाल आते हैं जैसे पेट की चर्बी (belly fat) कैसे कम करें, साइड फैट कैसे कम करें, चेहरा गोरा कैसे करें, रंग गोरा कैसे करें, बॉडी टैनिंग कैसे हटाएँ, टैनिंग रिमूव कैसे करें, और पिंपल कैसे गायब करें। लेकिन इन सभी सवालों का जवाब सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज़ में नहीं, बल्कि सही मानसिक शांति (Mental Peace) और अनुशासित जीवनशैली में छिपा है। जब मन शांत होता है, तनाव कम होता है और नींद पूरी होती है, तब शरीर खुद-ब-खुद बेहतर तरीके से काम करने लगता है। अच्छा स्वास्थ्य (Health) हमें ऊर्जा देता है, मानसिक शांति (Peace) सही निर्णय लेने में मदद करती है, और यही सही निर्णय आगे चलकर हमारी आर्थिक स्थिति (Wealth) को भी मजबूत बनाते हैं। इसलिए अगर आप सच में हेल्दी बॉडी, क्लियर स्किन और एक संतुलित जीवन चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत आज से—अपने Day 1 से ही करनी होगी।

इसीलिए, मैं आपके साथ कुछ जरूरी टिप्स साझा कर रहा हूँ ताकि आप अपना “पहला दिन” (Day 1) शुरू कर सकें, जिसे आप रोज टाल रहे हैं:

समय पर काम पूरा करें:
जब आप एक्सरसाइज करने का फैसला करें, तो अपना काम देर रात होने से पहले ही निपटा लें। अगर आप अपने शरीर को पर्याप्त आराम देंगे, तभी आपकी नींद पूरी हो पाएगी।

लक्ष्य निर्धारित करें:
यदि आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो वह रास्ता चुनें जो आपको उस मंजिल तक पहुँचने में मदद करे।

जल्दी उठने की आदत:
अगर आप सुबह 6 बजे जागना चाहते हैं, तो आपको रात 10 बजे से पहले सो जाना चाहिए। इससे आपकी नींद पूरी होगी और आप बिना किसी सिरदर्द के एकदम फ्रेश (ताज़ा) उठेंगे।

एक्टिविटी का चुनाव:
सबसे पहले यह तय करें कि वजन घटाने के लिए आप कौन सा रास्ता अपनाएंगे—दौड़ना (running), पैदल चलना (walking) या जिम जाना?

डाइट प्लान:
आप क्या खाने वाले हैं या कौन सा फूड प्लान फॉलो करेंगे, इसे पहले से तय कर लें।

आर्थिक लक्ष्य:
इसके साथ ही अपना एक फाइनेंशियल गोल (आर्थिक लक्ष्य) भी सेट करें।

यह आपका “Day 1” है। आपको डे-1 से पहले कुछ बहुत बड़ा करने या बहुत ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं है। बस आपको डे-1 की सुबह जल्दी उठना है। जब आप सुबह जल्दी और फ्रेश उठते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि बहुत से लोगों के लिए सबसे कठिन काम सुबह जल्दी उठना ही होता है।

धन्यवाद!
जल्द ही मिलते हैं।

Leave a Comment